फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं 500000 रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें कैसे

Tue, 11 Nov 2025 04:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Free Treatment Kaise Karein: अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना है तो आप इस कार्ड से साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Free Treatment: सरकार अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग लोगों को लाभ देने का काम करती है। आप अगर किसी योजना से जुड़ते हैं तो आप उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। जैसे, एक योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।

दरअसल, ये आयुष्मान कार्ड ऐसा कार्ड है जिससे आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अगर आप भी ये आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे इस आयुष्मान कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है?

स्टेप 1
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है और आपको इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना है तो आपको सबसे पहले ये चेक करना है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है
  • फिर यहां पर आप जिला, पिन कोड आदि भरकर अपने शहर के उस अस्पताल के बारे में जान सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब आपको अपने शहर के अस्पताल के बारे में पता चल गया है, तो आपको उस अस्पताल में जाना है
  • आपको अस्पताल में बने हुए आयुष्मान मित्र डेस्क पर जाना होता है
  • यहां पर आपको आयुष्मान मित्र यानी संबंधित अधिकारी से मिलना होता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होता है
  • फिर आपका जानकारी को वेरिफाई किया जाता है और सिस्टम से मिलाया जाता है
  • अब जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है यानी आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Adobe stock photos
5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं, तो जान लें इस आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज इस आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं। आप आयुष्मान कार्ड से उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें