फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: अगर आपका भी बन गया है आयुष्मान कार्ड, तो जानें किन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

Thu, 06 Mar 2025 12:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की योजना है जिसके अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। अगर आप भी पात्र हैं तो आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किन अस्पतालों में करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Free Treatment: हम जब भी बीमार होते हैं तो इसके लिए हमें डॉक्टर के पास जाना होता है और बड़ी बीमारी में तो अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ता है। ऐसे में जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग जो गरीब वर्ग से आते हैं या जो लोग असंगठित क्षेत्रों में काम करते है आदि। इनके लिए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है जिसके अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं, अगर आप ये कार्ड बनवा चुके हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं उन अस्पातालों के बारे में जिनमें आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किन अस्पतालों में करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कई सरकारी और प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं जिनमें आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है? इसके लिए आपको इसकी सूची देखनी होती है जिसका तरीका आप आगे जान सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किन अस्पतालों में करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आपके शहर का कौन सा अस्पताल है रजिस्टर्ड? ऐसे लगाएं पता:- 

पहला स्टेप
  • आपको भी चेक करना है कि कौन से अस्पताल में आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • फिर यहां पर आपको 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किन अस्पतालों में करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां पर अपना राज्य चुन लें
  • इसके बाद आपको अपना जिला चुनना होता है
  • फिर आपको अस्पताल का प्रकार चुनना है
  • अब आपको अस्पताल चुनना होता है
  • इसके बाद आपको अपना कार्ड चुनना है यानी आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किन अस्पतालों में करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • कार्ड के बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुऐ कैप्चा कोड यहां दर्ज करना है
  • कैप्चा के बाद आपको हरे रंग के दिए हुए सर्च वाले बटन पर क्लिक करना होता है
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपके सामने जानकारी आ गई है कि आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें