Ayushman Card Fraud: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं, जिनका संचालन सरकार द्वारा किया जाता है। गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने के लिए इन योजनाओं को चलाया जाता है। इसी तरह लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं, तो आप भी इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं ताकि आपको मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। वहीं, अगर आप कार्डधारक हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखें वरना आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ठगी से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...