फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड? चेक करें क्या आप हैं लाभार्थी लिस्ट में या नहीं

Sat, 07 Nov 2026 06:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना एक स्वास्थ्य योजना है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना 5 लाख रुपये लिमिट होती है
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala AI
Ayushman Card Eligibility: जब भी आपको किसी योजना से जुड़ना होता है,  तो सबसे पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। जैसे- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए।

दरअसल, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिससे वे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक करें?

पहला स्टेप
  • अपनी पात्रता चेक करन के लिए आपको पहल योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां पर दर्ज करना है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : AI Generated
दूसरा स्टेप
  • अब आपके इस नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • फिर आपको यहां पर ओटीपी दर्ज करना है
  • साथ ही स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भी आप यहां दर्ज कर सकते हैं और फिर लॉगिन कर लें

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले में अपना राज्य चुन लें और दूसरे में अपना जिला
  • इसके बाद सर्च करने के लिए आधार कार्ड चुन सकते हैं या कुछ और
  • ऐसे में अगर आपने आधार नंबर चुना है, तो अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है और सर्च पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
क्या ऑफलाइन भी चेक कर सकते हैं पात्रता?
  • हां, आप ऑफलाइन भी अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आप अपनी पात्रता चेक करवा सकते हैं
  • जहां आपको पताल चल जाता है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें