Ayushman Card Eligibility Criteria: देश में अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाकर उन लोगों की मदद की जाती है जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं। जैसे, जिन लोगों के पास घर नहीं है उन्हें मदद की जाती है, जिनके पास खेती के लिए जरूरी सामान नहीं है आदि, उन्हें भी मदद दी जाती है आदि। इसी तरह कई अन्य योजनाएं भी हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का किया जाता है।
जैसे, आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ देकर भी लोगों की मदद की जाती है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के द्वारा पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इन्हीं आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कौन लोग आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते? अगर नहीं, तो आप यहां आयुष्मान कार्ड की पात्रता के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...