फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं? बिना कहीं जाए घर बैठे ऐसे चेक करें पात्रता

Wed, 30 Sep 2026 08:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से लाभार्थी सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्चा सरकार उठाती है, लेकिन जो लोग पात्र हैं सिर्फ वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala AI
भारत सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनसे मौजूदा समय में करोड़ों पात्र लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। इसमें किसी योजना में आर्थिक लाभ मिल रहा है तो किसी योजना में किसी तरह का अन्य लाभ लाभार्थियों को दिया जा रहा है।

इसी क्रम में अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं? अगर आपको ये जानना है तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी जिसका तरीका आप आगे जान सकते हैं। चलिए जानते हैं किसका आयुष्मान कार्ड बन सकता है और किसका नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं या नहीं, कैसे करें पता?
  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ हर व्यक्ति को नहीं मिलता
  • सरकार की ओर से तय पात्रता के आधार पर ही लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है
  • अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो इसके लिए आपको कहीं लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
  • आप घर बैठे ऑनलाइन अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
  • इसके अलावा CSC सेंटर और WhatsApp की सुविधा भी उपलब्ध है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है? - फोटो : AI Generated
क्या वेबसाइट से चेक कर सकते हैं पात्रता?
  • हां, वेबसाइट से पात्रता चेक की जा सकती है
  • इसके लिए सबसे पहले आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • यहां आपको ‘Am I Eligible’ का विकल्प दिखाई देगा
  • इस पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी भरनी होगी
  • जानकारी दर्ज करने के बाद सिस्टम के जरिए आपकी पात्रता की जानकारी मिल जाती है
  • इससे आपको पता चल सकता है कि आप योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
सीएससी सेंटर से भी चेक करा सकते हैं पात्रता
  • अगर ऑनलाइन प्रक्रिया समझने में परेशानी हो रही है, तो नजदीकी सीएससी सेंटर की मदद ली जा सकती है
  • वहां आपकी पहचान से जुड़ी जरूरी जानकारी ली जाती है
  • इसके बाद उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर आपकी पात्रता चेक की जाती है
  • पात्र होने की स्थिति में आगे आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe stock
WhatsApp से भी चेक कर सकते हैं पात्रता
  • इसके लिए WhatsApp पर +91 7290823838 नंबर पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा
  • इसके बाद चैट में दिए गए विकल्पों में ‘अपनी पात्रता जांचें’ को चुनें
  • फिर आधार नंबर से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होगी
  • इसके बाद आप अपनी पात्रता की जानकारी चेक कर सकते हैं

नोट:- अगर आपकी उम्र 70 साल या उससे अधिक है, तो आयुष्मान कार्ड के लिए सामान्य पात्रता जांच की जरूरत नहीं होती। सिर्फर 70 साल की उम्र होना ही पात्रता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें