फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman: क्या है आयुष्मान कार्ड योजना? कैसे चेक करें पात्रता और क्या हैं लाभ? यहां जानें अपने सवालों के जवाब

Tue, 13 Dec 2022 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है आयुष्मान कार्ड योजना? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card yojana: देश में मौजूद जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए राज्य सरकारें ही नहीं बल्कि, केंद्र सरकार भी कई जरूरी कदम समय-समय पर उठाती रहती है। इनमें मुफ्त व सस्ता राशन, बीमा-पेंशन, बेरोजगारी भत्ते जैसी कई योजनाएं शामिल हैं, जिनका लाभ केंद्र सरकार द्वारा लोगों तक पहुंचाया जाता है। ऐसी ही एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जिसका पहले नाम आयुष्मान भारत योजना था। इस योजना के जरिए लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि योजना को विस्तार से जाना जाए, इसकी पात्रता से लेकर लाभ तक के बारे में जानें आदि। आप अगली स्लाइड्स में अपने सारे सवालों के जवाब जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्या है आयुष्मान कार्ड योजना? - फोटो : Istock
क्या है आयुष्मान योजना?
  • दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई। वहीं, कुछ समय पहले इस योजना से राज्य सरकारें भी जुड़ी, जिसके कारण इस योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है आयुष्मान कार्ड योजना? - फोटो : Istock
फायदे
  • बात अगर योजना से मिलने वाले लाभ की करें, तो जैसा कि ये एक स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाली योजना है। इसमें पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पातलों में 5 लाख रुपये तक अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है।

4 of 5
क्या है आयुष्मान कार्ड योजना? - फोटो : istock
इस तरीके से चेक कर सकते हैं पात्रता:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा या नहीं, तो इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है। फिर यहां पर 'Am I Eligible' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है आयुष्मान कार्ड योजना? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे यहां भरें और अब स्क्रीन पर नजर आ रहे पहले विकल्प में अपना राज्य चुन लें। अब दूसरे वाले में राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर से सर्च करें। ऐसा करते ही आप अपनी पात्रता जान सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें