फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने का क्या है तरीका और क्या मिलता है लाभ? यहां जानें सबकुछ

Mon, 07 Oct 2024 02:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: हमारे देश में मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणाकरी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए जो लोग जरूरतमंद होते हैं या गरीब वर्ग से आते हैं उन्हें लाभ दिए जाते हैं। सरकार कई योजनाओं में तौ सीधे तौर पर आर्थिक मदद देती है। जबकि, कई योजनाओं में सब्सिडी या अन्य लाभ लाभर्थियों को दिए जाते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए पहले आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है। तो चलिए जानते हैं ये कार्ड बनवाने का तरीका क्या है और इस योजना के अंतर्गत क्या लाभ मिलता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe stock
योजना में मिलने वाला लाभ ये है
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों (वे अस्पताल जो इस योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्ड में आपको हर साल 5 लाख रुपये तक का कवर दिया जाता है यानी आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपको भी हर साल मुफ्त इलाज का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप योजना के लिए पात्र हों
  • अगर आप पात्र हैं तो फिर आप आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है

4 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • केंद्र पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर उन्हें बताना है कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
  • इसके बाद वे आपसे संबधित दस्तावेज लेते हैं और आवेदन के प्रोसेस को शुरू करते हैं
  • इसके बाद आवेदन कर दिया जाता है और फिर कुछ समय में आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe stock
ये लोग हैं योजना के लिए पात्र:-
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • कोई व्यक्ति दिव्यांग है या उसके परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • कोई अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं तो ये लोग पात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें