Ayushman Card Documents List: जिन लोगों के पास खाने के लिए खाना नहीं है, सरकार की तरफ से उन्हें मुफ्त व सस्ता राशन दिया जाता है। घर न होने पर उन्हें घर बनाने में मदद दी जाती है आदि। ठीक इसी तरह लोग जब बीमार होते हैं तो उन्हें मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए भी कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। इसमें एक योजना है 'आयु्ष्मान भारत योजना', जिसका नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। वहीं, अगर आप इस आयुष्मान योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपके पास कुछ दस्तावेज होना जरूरी है। अगर आपके पास ये नहीं होंगे तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कौन से दस्तावेज जरूरी हैं। आप अगली स्लाइड्स में दस्तावेजों की लिस्ट चेक कर सकते हैं...