फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card Complaint Number: मुफ्त में बनता है आयुष्मान कार्ड, कोई मांगे पैसे तो तुरंत डायल करें ये नंबर

Wed, 18 Feb 2026 08:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Helpline Number: आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लिया जा सकता है और ये कार्ड केंद्र सरकार द्वारा बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कार्ड मुफ्त में बनता है या इसके पैसे लगते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Complaint Number: देश में जितनी भी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है उनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। किसी योजना में सब्सिडी मिल रही है, तो किसी योजना में सीधे आर्थिक मदद। जबकि, कई योजनाओं में अलग तरह के लाभ लाभार्थियों को दिए जा रहे हैं।

यही नहीं, मुफ्त इलाज का लाभ देने के लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसका उद्धेश्य हर गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मुफ्त इलाज का लाभ पहुंचाना है। बस अगर आप पात्र हैं तो आप ये आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनता है? चलिए जानते हैं अगर कोई आयुष्मान कार्ड बनाने के पैसे मांगे तो आपको इसकी शिकायत कहां करनी है। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि आपको कहां इसकी शिकायत करनी है...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?
  • आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और फिर दस्तावेज भी चेक होते हैं
  • फिर सबकुछ सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके बाद कुछ देर में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे डाउनलोड किया जा सकता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन भी बनता है
  • इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in की मदद ले सकते हैं
  • आप चाहें तो योजना की आधिकारिक एप्लीकेशन आयुष्मान एप से भी आप आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कहां करें शिकायत?
  • अगर कोई आपसे आयुष्मान कार्ड बनवाने के पैसे मांगता है या कोई अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से आपका आयुष्मान कार्ड बनाकर देने की बात कहता है आदि
  • ऐसे में आप उस व्यक्ति की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • इसके लिए योजना के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल की जा सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
  • आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
  • हर साल आयुष्मान कार्ड की लिमिट रिन्यू होती है
  • आप उन प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें