Ayushman Card Benefits List In Hindi: सरकार जब भी किसी योजना को शुरू करती है तो उस योजना के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इसके लिए योजना का प्रचार-प्रसार भी किया जाता है। साथ ही योजना की पात्रता सूची भी बनाई जाती है कि योजना से कौन लोग लाभ ले सकते हैं और कौन लोग लाभ नहीं ले सकते हैं। उदाहरण के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ही ले लीजिए।
इस योजना को भारत सरकार चलाती है और अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। दरअसल, इस योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसके लिए योजना से जुड़ने वाले लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। ये वही कार्ड होता है जिससे लाभार्थी अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके मुफ्त इलाज का खर्च कौन उठाता है? शायद नहीं तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं।