फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद मिलता है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें क्या है तरीका

Sat, 15 Mar 2025 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock
Ayushman Bharat Yojana: आप अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बने तो इसके लिए जरूरी हो जाता है कि पहले आप ये चेक कर लें कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। दरअसल, भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है और इस योजना का लाभ मौजूदा समय में काफी बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं।

इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि इस योजना का लाभ किन लोगों को मिल सकता है और आप कैसे इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में रहते हैं, अगर आपका पीएफ नहीं कटता है, अगर आप ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं आदि। ऐसे लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं। वहीं, आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1
  • अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इस कार्ड से आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना है जो इस योजना से जुड़ा है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर आपको अस्पताल में बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाना होता है
  • यहां पर आपको आयुष्मान मित्र मिलते हैं जिन्हें आपको अपना आयुष्मान कार्ड दिखाना होता है
  • इस आयुष्मान कार्ड को अधिकारी वेरिफाई करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • वेरिफिकेशन के बाद आपको इलाज की परमिशन दे दी जाती है
  • फिर आप यहां मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है
  • नियमों के तहत आप इस आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें