Ayushman Card: बीमारी के दौरान अस्पताल में इलाज का खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। ऐसे में सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत देने में मदद करती है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।
मुफ्त इलाज का लाभ आप आयुष्मान कार्ड के जरिए ले सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति केवल गरीब होने या असंगठित क्षेत्र में काम करने के आधार पर इस योजना का पात्र नहीं बन जाता। इसके लिए आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। चलिए जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड के क्या फायदे हैं और आप अपनी पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...