फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: नोट कर लें ये जरूरी नंबर, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई मांगे पैसे तो तुरंत करें डायल

Tue, 30 Sep 2025 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Ka Helpline Number Kya Hai: आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन अगर इस बनाने के लिए कोई पैसे मांगे तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पैसे मांगने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Helpline Number: सरकार किसी भी योजना को इसलिए शुरू करती है ताकि, एक बड़े तबके को, जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का किया जाता है। मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए करोड़ों की संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं।

जैसे, एक योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना से जो भी लोग जुड़ते हैं उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। आपको बस इसके लिए एक आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है, लेकिन ध्यान दें कि अगर कोई आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आपसे पैसे मांगता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कहां और कैसे शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पैसे मांगने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड का फायदा
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपको आयुष्मान कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है यानी आप साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पैसे मांगने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना के तहत आप उन प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं। बस इसके लिए आपका आयुष्मान कार्ड बना हो। फिर आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search पर जाकर ये चेक कर सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, जहां आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पैसे मांगने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
कोई मांग पैसे तो यहां करें शिकायत
  • सबसे पहले तो ये जान लें कि आप आयुष्मान कार्ड दो तरीके से बनवा सकते हैं। इसमें पहला तरीका है ऑनलाइन का जिसमें आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट या योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप से से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जबकि, दूसरा तरीका है ऑफलान का यानी आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ये आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पैसे मांगने पर कहां शिकायत करें? - फोटो : Adobe Stock
  • अब अगर ऐसे में कोई आपसे आयुष्मान कार्ड बनवाने के पैसे मांगता है या कोई अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से आपका आयुष्मान कार्ड बनाकर देने की बात कहता है आदि। ऐसे में आप उस व्यक्ति की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। आप आयुष्मान भारत योजना के हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें