फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड? तो ऐसे चेक करें अपनी पात्रता और यहां जानें आवेदन का तरीका

Fri, 25 Oct 2024 02:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility: आयुष्मान भारत योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा गया है जो इस योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत सबसे पहले तो पात्र लोग इसमें आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। दरअसल, ये वही कार्ड होता है जिससे आप हर साल मुफ्त का इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों और आपने आयुष्मान कार्ड बनवा रखा हो। ऐसे में अगर आप भी इस कार्ड को बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
इन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले जान लें कि इसके लिए एक पात्रता सूची है और जो लोग इसमें हैं वे ही पात्र हैं...
 
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • कोई व्यक्ति दिव्यांग है या उसके परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति है
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • कोई अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं तो ये लोग पात्र हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
पात्रता यहां से चेक कर सकते हैं
  • अगर आप भी चेक करना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं तो आप पात्रता चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' के ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर आपको अपनी कुछ जानकारी देनी होती है जिसके बाद आप जान पाएंगे कि आप पात्र हैं या नहीं हैं। 

4 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं और आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले तो अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें बताना होता है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपकी पात्रता चेक होती है और अगर आप पात्र होते हैं तो आपसे संबंधित दस्तावेज लेकर उन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद आपसे आपकी कुछ जानकारी लेकर आपका आवेदन किया जाता है
  • आवेदन सफलतापूर्वक होने के बाद आप कुछ समय में अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें