फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवाई: कौन सी हैं वो कैटेगरी जिनका बनता है आयुष्मान कार्ड और क्या है इसका फायदा? आसान भाषा में यहां जानें

Mon, 26 Oct 2026 03:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले अपनी पात्रता जांचना जरूरी है, ताकि आप योजना का लाभ लेने की स्थिति जान सकें
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: बीमारी के समय सबसे अधिक दिक्कत अस्पताल के इलाज के खर्च की होती है। दरअसल, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आज के समय में इलाज करवाने में काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। ऐसे में जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, उनके लिए अस्पताल में इलाज करवाना मुश्किल हो जाता है।

शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था शुरू की और आज मौजूदा समय में करोड़ों लोग आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान कार्ड कौन लोग बनवा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड से क्या फायदा मिलता है?
  • आयुष्मान कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • योजना के तहत पात्र परिवार को एक साल में 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है
  • यह सुविधा सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित शर्तों के अनुसार कैशलेस इलाज के लिए उपलब्ध होती है
  • ऐसे में आपको इलाज के लिए पैसे नहीं देने होते और सरकार आपके इलाज का खर्च उठाती है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों को मिल सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कुछ श्रेणियां इस योजना के लिए पात्र हो सकती हैं
  • इसके अलावा निराश्रित लोगों, आदिवासी समुदायों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के परिवार भी इसके लिए पात्र माने जाते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • साथ ही दिहाड़ी मजदूरी करने वाले कुछ परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया जाता है
  • अगर परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, तो उसका भी आयुष्मान कार्ड बन सकता है
  • वहीं, 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों का भी आयुष्मान कार्ड बनता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कितने रुपये का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
घर बैठे कैसे चेक करें अपनी पात्रता?
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आप ऑनलाइन अपनी पात्रता चेक सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • यहां पर Am I Eligble वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • फिर आपसे यहां पर कुछ जानकारी मांगी जाएगी जिसे भरें
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें