फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: इस आसान तरीके से आप भी कर सकते हैं आयुष्मान भारत योजना में आवेदन, मिलेगा पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

Sat, 08 Oct 2022 03:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो गरीबी के कारण अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में हर साल ठीक इलाज न मिल पाने के कारण लाखों लोगों की जान चली जाती है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2018 में लॉन्च किया गया था। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब परिवारों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्त कराना और बीमारी के कारण होने वाले मृत्यु दर के आंकड़ों को कम करना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आप आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmjay.gov.in/ पर विजिट करके अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
पात्र व्यक्ति को अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। यहां एजेंट द्वारा आपके दस्तावेजों को वेरीफाई करके योजना में आवेदन किया जाएगा। आप अपनी पात्रता की जांच जनसेवा केंद्र में भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
योजना में आवेदन के करीब 10 से 15 दिनों के भीतर आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की सहायता से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें