Ayushman Bharat Yojana Registration Process: हमारे देश में जितनी भी योजनाएं चलती हैं उनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने की कोशिश की जाती है। किसी योजना के जरिए महिलाओं को तो किसी योजना के जरिए बुजुर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। जबकि, कई योजनाओं से किसानों या बच्चों आदि को जोड़ा गया है। ऐसी ही एक योजना है जिसका लाभ गरीब लोगों को दिया जाता है और इस योजना का नाम है आयुष्मान भारत योजना।
इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवरेज से जोड़ा जाता है जिसमें उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। पर अगर आप इस योजना में आवेदन कर रहे हैं तो पहले जान लें कि आपको कौन-कौन से दस्तावेज आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए चाहिए होते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...