Ayushman Bharat Yojana Eligibility: जो लोग जरूरतमंद हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग खुद के स्वास्थ्य पर खर्च करने के लिए सक्षम नहीं हैं आदि। ऐसे ही लोगों के लिए देश में कई तरह की स्वास्थ्य योजनाएं लगातार जारी हैं और इन्हीं में एक योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना को गरीब वर्ग के लोगों के लिए देश में चलाया गया है, ताकि कोई भी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रह सके। योजना के अंतर्गत जो लोग योजना के लिए पात्र होते हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और इसके बाद लोग इस योजना का लाभ ले पाते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को इसकी पात्रता और दस्तावेजों के बारे में जानकारी नहीं है, जिसके कारण वो ये कार्ड नहीं बनवा पाते हैं। अगर आपको भी ऐसी उलझन है, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...