Ayushman Card: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में कब कौन सी बीमारी से घिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। हमारी छोटी सी लापरवाही के कारण हमें सर्दी-खांसी ही नहीं बल्कि, कई अन्य बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि खुद का ख्याल रखा जाए। इन बीमारियों के इलाज पर ज्यादा खर्चा न करना पड़े इससे बचने के लिए लोग हेल्थ इंश्योरेंस ले लेते हैं, लेकिन जो लोग अपनी बेसिक जरूरतों को पूरा नहीं करवा सकते वो भला कैसे अपना इलाज करवाएंगे?
इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनते हैं जिसके बाद इस कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर किसी का आयुष्मान कार्ड टूट जाए तो फिर कैसे मुफ्त इलाज मिलेगा? शायद नहीं, तो चलिए इससे जुड़ा नियम जानते हैं। अगली स्लाइड्स में कार्ड धारक इस बारे में जान सकते हैं...