Ayushman Bharat Yojana: आज के समय देश की एक बड़ी आबादी विभिन्न तरह की गंभीर बीमारियों से परेशान है। गौर करने वाली बात है कि आर्थिक रूप से सशक्त न हो पाने के कारण देश में कई लोग अपनी बीमारियों का ठीक इलाज नहीं करा पाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इसको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान कर रही है। अगर आपने भी भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रखा है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बीमारी के समय आयुष्मान भारत योजना को क्लेम कर सकते हैं। आइए जानते हैं -