Ayushman Card Apply: आप चाहें शहर में चले जाएं या फिर गांवों में। आपको दोनों जगह पर ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जो गरीब वर्ग से आते हैं और जो जरूरतमंद हैं आदि। ऐसे लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या अपनी रोज की आम जरूरतों को पूरा करना होता है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...