Ayushman Card Eligibility Criteria and Registration Process in Hindi: देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़कर लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो लाभ ले सकते हैं। जैसे, आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार चला रही है। इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्ड धारक इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का हर साल मुफ्त इलाज करवा सकता है। मरीज के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान कार्ड को बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान बनवाने के लिए पात्र होते हैं और इस कार्ड को बनवाने का तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...