फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: बीमारी के समय कैसे किया जाता है आयुष्मान भारत योजना को क्लेम? जानें यहां

Sun, 19 Jan 2025 07:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में अक्सर कई लोग यह सवाल करते हैं कि बीमारी के समय आखिर कैसे इस स्कीम को क्लेम किया जाता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो हम इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। भारत में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो गरीबी के कारण अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते हैं। इस कारण कई बार बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं जब लोगों को नहीं मिल पाती हैं तो उनकी जान तक चली जाती है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही शानदार योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम का लाभ लेकर देश में गरीब लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले रहे हैं। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
देश में अक्सर कई लोग यह सवाल करते हैं कि बीमारी के समय आखिर कैसे इस स्कीम को क्लेम किया जाता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो हम इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
बीमारी के समय आयुष्मान भारत योजना को क्लेम करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इस स्कीम को क्लेम करने के लिए आप जिस अस्पताल में अपना इलाज कराने जा रहे हैं। वहां हेल्पडेस्क पर जाकर इस बारे में पता करना होगा कि वहां क्या आयुष्मान कार्ड की मदद से इलाज कराया जा सकता है?

Indian Railways: क्या आपको पता है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
अगर अस्पताल इस पर राजी हो जाता है तो आप अपनी पहचान और दस्तावेजों को सत्यापित करके अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इस तरह आप आयुष्मान भारत योजना को क्लेम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आप किन-किन अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज करा सकते हैं? इस बारे में पता करने के लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आयुष्मान भारत योजना के स्वास्थ्य बीमा कवर को आप उन्हीं अस्पतालों में क्लेम कर सकते हैं, जो स्कीम के साथ रजिस्टर्ड हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें