फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Scheme: क्या आप भी आयुष्मान भारत योजना में करना चाहते हैं आवेदन? तो ऐसे पता करें अपनी पात्रता

Mon, 15 Sep 2025 05:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

कमजोर वर्ग की मदद के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana)  की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करने की सुविधा मिलती है। 
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप भी आयुष्मान भारत योजना में करना चाहते हैं आवेदन? तो ऐसे पता करें अपनी पात्रता - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Scheme: देश के हर वर्ग के लिए भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने की कोशिश करती है। वर्तमान समय में आम बीमारी का इलाज काफी महंगा हो चुका है। कमजोर वर्ग की मदद के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana)  की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करने की सुविधा मिलती है। 

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड को दिखाकर लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देशभर के 13,000 से भी ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड मान्य है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से बनवा जा सकता है। इस कार्ड से कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों समेत करीब 1500 बीमारियों की इलाज की सुविधा दी जाती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप भी आयुष्मान भारत योजना में करना चाहते हैं आवेदन? तो ऐसे पता करें अपनी पात्रता - फोटो : Freepik
किन बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज?

प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत अस्पताल में कोरोना, कैंसर, गुर्दा रोग, हृदय रोग, डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया डायलिसिस, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, नि:संतानता, मोतियाबिंद और अन्य चिह्नित गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज इस योजना के तहत किया जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप भी आयुष्मान भारत योजना में करना चाहते हैं आवेदन? तो ऐसे पता करें अपनी पात्रता - फोटो : Freepik
अगर आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इससे पहले आपको पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पात्रा की जांच कर सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा। 

आपको यहां पर Am I Eligible का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन होगी। यहां आपको अपने मोबाइल नंबर को ओटीपी के साथ सत्यापित करना है। 

Health Policy Tips: हेल्थ पॉलिसी लेते समय न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकती है बड़ी परेशानी

4 of 5
क्या आप भी आयुष्मान भारत योजना में करना चाहते हैं आवेदन? तो ऐसे पता करें अपनी पात्रता - फोटो : Freepik
इसके बाद आपको दो ऑप्शन नजर आएंगे। पहले में आपको अपना राज्य चुनना होगा, तो वहीं दूसरे में आपको कई तरह की श्रेणियां मिलेंगी। इसमें आप राशन, मोबाइल नंबर, एचएचडी नंबर आदि से सर्च कर सकते हैं। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। 

Lado Lakshmi Yojana: इस राज्य की महिलाओं के खाते में जल्द आएंगे 2100 रुपये, जानिए किन्हें नहीं मिलेगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप भी आयुष्मान भारत योजना में करना चाहते हैं आवेदन? तो ऐसे पता करें अपनी पात्रता - फोटो : Freepik
अगर आप आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच ऑफलाइन करना चाहते हैं, तो आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। यहां आप एजेंट को अपने जरूरी दस्तावेजों को दिखाकर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें