फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना कार्ड बनवाने के नाम पर आपके साथ हो सकती है धोखाधड़ी

Tue, 27 Sep 2022 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: हर साल सरकार द्वारा कई तरह की नई योजनाओं की शुरुआत की जाती है, जबकि पुरानी योजनाओं में बदलाव करके उन्हें भी जारी रखा जाता है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाना होता है। ठीक ऐसे ही लोगों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना भी चलाई जा रही है, जिसका अब नाम 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। लेकिन आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी भी हो रही है, तो चलिए जानते हैं कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1
  • आजकल जालसाज लोगों को फर्जी केवाईसी के नाम पर भी ठग रहे हैं। ध्यान रहे कि मैसेज, सोशल मीडिया या कॉल के जरिए अगर कोई भी आपको केवाईसी करने के लिए कहता है या फिर कोई लिंक भेजता है। तो गलती से भी इस लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि ये फर्जी होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
नंबर 2
  • आपको कोशिश ये भी करनी है कि फर्जी लिंक से सावधान रहना है। दरअसल, जालसाज आपको ईमेल, मैसेज या व्हाट्सएप के जरिए कई लुभावने ऑफर्स के लिंक भेजते हैं और जैसे ही आप इन पर क्लिक करते हैं, आपकी जानकारी उनके पास चली जाती है। इसलिए ऐसे फर्जी लिंक से सावधान रहें।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
नंबर 3
  • लोगों को ठगने के लिए जालसाज कई नए-नए तरीके लेकर आते हैं, और फिर लोगों को चपत लगाने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं या बनवाने के बाद कहीं इलाज के लिए जा रहे हैं, तो अपनी बैंकिंग जानकारी किसी को न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
  • अपनी बैक संख्या, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर समेत अन्य गोपनीय जानकारी किसी को भी न दें। कोई अधिकारी आपसे आपकी कोई बैंकिंग जानकारी नहीं मांगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें