Ayodhya Ram Mandir: आज का दिन बेहद ही खास है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो रहा है। हर किसी की नजरें अयोध्या की तरफ है और हो भी क्यों न, आखिर इतने सालों का इंतजार जो खत्म हो रहा है और भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। अगर यूं कहा जाए कि हर कोई राममय हो चुका है, तो शायद इसमें दो राय न हो? वहीं, दूसरी तरफ बात अगर अयोध्या की हो रही है तो बात यहां की जमीन की भी हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के जमीनों के दाम बेहद बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए बिना देर के जानने की कोशिश करते हैं कि यहां की जमीनों के रेट क्या चल रहे हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...