सरकार द्वारा देश की जनता को पहचान पत्र समेत कई अन्य दस्तावेज जारी किए जाते हैं। वहीं, अगर ये दस्तावेज लोगों के पास न हो तो कई तरह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी लोग इन्हें समय रहते बनवा लेते हैं। जैसे- आधार कार्ड और पैन कार्ड। ये दो ऐसे दस्तावेज हैं जिनका पास में होना बेहद जरूरी है। सरकारी से लेकर गैर-सरकारी कामों के लिए इन दोनों दस्तावेजों की बेहद जरूरत होती है। वहीं, सरकार द्वारा आधार कार्ड को बैंक खाते से लेकर अन्य चीजों से लिंक कराने के लिए कहा गया है। जैसे- पैन कार्ड से भी। ऐसे में लोग अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा रहे हैं, लेकिन इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वरना जालसाज आपको चपत तक लगवा सकते हैं यानी आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...