Stabilizer Electrical Safety Tips: आजकल किसी के घर में भी टीवी, फ्रिज जैसी चीजें होना आम बात है। दरअसल, ये आज की जरूरतें भी हैं जिसके कारण लोग इन चीजों को रखते हैं। वहीं, आपने ये भी देखा होगा कि एसी, टीवी और फ्रिज जैसी चीजों के साथ लोग स्टेबलाइजर लगाते हैं। दरअसल, जब लाइट की वोल्टेज अधिक आती है तो स्टेबलाइजर इसे नियंत्रित करता है और वोल्टेज कम होने पर इसे बढ़ाने का काम भी करता है।
इससे टीवी, फ्रिज और एसी जैसी चीजें खराब होने से बचती हैं। इसलिए लोग साथ में स्टेबलाइजर लगवाते हैं। वहीं, कई लोग स्टेबलाइजर के ऊपर कई सामान रख देते हैं। कोई सजावट के लिए कुछ रख देता है, तो कोई कुछ और रख देता है। पर आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि स्टेबलाइजर के ऊपर आपको क्या नहीं रखना चाहिए। वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। तो चलिए जानते हैं स्टेबलाइजर के ऊपर कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...