फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August Bank Holiday: अगस्त में 14 दिन बैंकों की छुट्टियां, जानें आपके शहर में कब खुलेंगे बैंक और कब रहेंगे बंद

Mon, 27 Jul 2026 03:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

August Mein Kab Kab Bank Band Rahenge: अगर आप अगस्त महीने में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले चेक कर लें कि आपके शहर में किस दिन बैंक खुलेंगे और किस दिन बंद रहेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
अगस्त महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala AI
August Bank Holiday 2026 List: जुलाई का महीना खत्म हो रहा है और कुछ ही दिनों में अगस्त का महीना शुरू होगा। नए महीने के साथ ही नई चीजें भी शुरू होंगी।

इस अगस्त के महीने में आप अगर किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको ये चेक कर लेना चाहिए कि अगस्त में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। चलिए जानते हैं अगस्त महीने में किस-किस शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे...
विज्ञापन

2 of 6
अगस्त महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

2 अगस्त को पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
इस दिन सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा

4 अगस्त को केर पूजा है
इसलिए सिर्फ अगरतला में बैंक बंद रहेंगे

8 अगस्त को महीना का दूसरा शनिवार है
इसलिए देश भर के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा जिसमें सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं
विज्ञापन

3 of 6
अगस्त महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
9 अगस्त को रविवार का अवकाश है
इसकी वजह से देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे

13 अगस्त को पैट्रियट्स डे है
इसकी वजह से इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है
इस मौके पर देश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों की छुट्टी है

4 of 6
अगस्त महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
16 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा
इसलिए पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे जिसमें प्राइवेट से लेकर सरकारी बैंक शामिल हैं

19 अगस्त को महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती है
इसकी वजह से अगरतला में बैंक बंद रहेंगे

22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है
इस वजह से देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा

23 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा
इसलिए पूरे देश के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी
विज्ञापन

5 of 6
अगस्त महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी/पहला ओणम है
इस वजह से कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद/तिरुवोनम है
इस कारण बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगस्त महीने में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock
28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन/श्री नारायण गुरु जयंती मनाई जाएगी
इसलिए इस दिन देश के सभी बैंक बंद रहेंगे

30 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा
इस वजह से देश भर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें