फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATVM: अनारक्षित टिकट के लिए लाइन में लगने का झंझट खत्म, इस मशीन से आसानी करें टिकट बुकिंग

Wed, 05 Aug 2026 01:52 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Unreserved Railway Ticket Guide: अक्सर ऐसा होता है कि लोगों को जनरल टिकट के लिए रेलवे स्टेशन पर लंबी लाइने लगानी पड़ती हैं। ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम मशीन लगे होते हैं, मगर लोग जानकारी के आभाव में उससे टिकट नहीं बुक करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एटीवीएम मशीन से टिकट कैसे बनाएं - फोटो : AI
ATVM Machine Train Ticket Booking: भारतीय रेलवे से रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारें सबसे बड़ी सिरदर्दी होती हैं। जनरल डिब्बे में सफर करने वाले यात्रियों को अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए अक्सर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है, जिससे कई बार उनकी ट्रेन भी छूट जाती है। यात्रियों की इस बड़ी परेशानी को दूर करने और उनका कीमती समय बचाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर 'एटीवीएम' (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) मशीनें लगाई गई हैं। 

एक आम नागरिक या यात्री इन स्मार्ट मशीनों का इस्तेमाल करके बिना किसी लाइन में लगे महज एक मिनट में अपना टिकट खुद बुक कर सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह मशीन कैसे काम करती है और इससे टिकट कैसे खरीदा जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
क्या है एटीवीएम मशीन और इसका मुख्य उद्देश्य? - फोटो : AI Generated
क्या है एटीवीएम मशीन और इसका मुख्य उद्देश्य?
  • एटीवीएम यानी ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन एक ऐसी टचस्क्रीन मशीन है, जिसे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाया गया है। 
  • इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाना और अनारक्षित, प्लेटफॉर्म टिकट या लोकल ट्रेन के पास का नवीनीकरण बेहद तेजी से कराना है।
विज्ञापन

3 of 5
स्मार्ट कार्ड या यूपीआई से पेमेंट करने का आसान तरीका - फोटो : AdobeStock
स्मार्ट कार्ड या यूपीआई से पेमेंट करने का आसान तरीका
  • मशीन से टिकट खरीदने के लिए आपको कैश देने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। 
  • आप चाहें तो रेलवे के स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर स्क्रीन पर आने वाले क्यूआर कोड को अपने फोन के किसी भी यूपीआई एप से स्कैन करके आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकते हैं।

4 of 5
एक मजदूर कर सकता है इस्तेमाल - फोटो : Adobe Stock
एक मजदूर कर सकता है इस्तेमाल
  • इस मशीन से टिकट निकालना इतना आसान है कि इसे एक मजदूर भी आसानी से चला सकता है।
  • मशीन की स्क्रीन पर सबसे पहले अपनी भाषा (हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा) चुनें।
  • इसके बाद अपने गंतव्य स्टेशन का नाम दर्ज करें, यात्रियों की संख्या चुनें और पेमेंट पूरा करें। 
  • पेमेंट होते ही मशीन से आपका वैध रेल टिकट बाहर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समय और ऊर्जा की बचत  - फोटो : Adobe Stock
समय और ऊर्जा की बचत 
  • इस मशीन के इस्तेमाल से रेलवे स्टेशनों पर भगदड़ और भीड़भाड़ काफी कम हो जाती है। 
  • आम यात्री बिना किसी तनाव के चंद सेकंड में अपना सफर आसान बना सकते हैं, जिससे उनका समय भी बचता है और रेलवे का सफर बेहद आधुनिक और आरामदायक अनुभव बन जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें