ATM Cash Withdrawal Rules In Hindi: कई बार एटीएम से पैसे निकालते समय मशीन में तकनीकी खराबी आ जाती है। कभी बैंक का सर्वर धीमा होने के कारण ट्रांजैक्शन बीच में अटक जाती है। ऐसी स्थिति में मशीन से कैश नहीं निकलता, लेकिन ग्राहक के बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं।
इस तरह की परेशानी किसी भी बैंक के एटीएम में हो सकती है। हालांकि, ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने ऐसे मामलों के लिए स्पष्ट नियम बनाए हैं। तो चलिए जानते हैं अगर खाते से पैसे कट जाते हैं और एटीएम से कैश नहीं आता है, तो आपको ये कब तक वापस मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...