ATM Daily Cash Withdrawal Limit: आज के समय में बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए एटीएम सबसे आसान और सुविधाजनक माध्यम बन चुका है। मगर क्या आप जानते हैं कि एक दिन में आप एटीएम से अधिकतम कितने पैसे निकाल सकते हैं? दरअसल, यह सीमा आपके बैंक और आपके पास मौजूद डेबिट कार्ड के प्रकार (क्लासिक, प्लैटिनम, या सिग्नेचर) पर डिपेंड करती है।
आमतौर पर सामान्य एटीएम कार्ड से रोजाना 20,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक निकाले जा सकते हैं, जबकि प्रीमियम कार्ड्स पर यह सीमा 1 लाख रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है। अगर आपको अचानक बड़ी राशि की आवश्यकता पड़ती है, तो अपने कार्ड की सीमा का सही ज्ञान होना बेहद जरूरी है ताकि आप किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकें।