फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से कैश निकालते समय कार्ड फंस जाए तो क्या करें? हर किसी को पता होनी चाहिए ये बात

Sat, 03 Oct 2026 10:52 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एटीएम से पैसे निकालते समय अगर आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड मशीन में फंस जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में कुछ जरूरी कदम उठाकर कार्ड और बैंक खाते को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
ATM में कार्ड फंसे तो क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : Amar Ujala AI
आज के समय में एटीएम का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है। कैश निकालने के लिए लोग एटीएम पर जाते हैं और कुछ ही मिनट में पैसे मिल जाते हैं, लेकिन कई बार एटीएम में तकनीकी खराबी के कारण कार्ड मशीन के अंदर फंस जाता है। कभी एटीएम में तकनीकी खराबी के कारण कार्ड मशीन के अंदर फंस जाता है, तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले घबराने से बचें।

अगर एटीएम ने आपका कार्ड वापस नहीं किया है, तो उसे खींचकर निकालने की कोशिश न करें। यही नहीं, मशीन के स्लॉट में किसी तरह की चीज डालकर कार्ड निकालने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। चलिए जानते हैं ऐसे में आपको क्या करना चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ATM में कार्ड फंसे तो क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : AI Generated
एटीएम में कार्ड फंस जाए तो क्या करें?
  • कार्ड फंसने के बाद एटीएम की स्क्रीन पर कोई मैसेज दिखाई दे सकता है
  • मशीन की प्रक्रिया पूरी होने तक कुछ समय इंतजार करें
  • अगर कार्ड बाहर नहीं आता है, तो एटीएम पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर या संबंधित बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करें
विज्ञापन

3 of 5
ATM में कार्ड फंसे तो क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
  • जिस एटीएम में कार्ड फंसा है, उसका पता या एटीएम की पहचान संबंधी जानकारी नोट कर लें
  • अगर मशीन पर एटीएम आईडी या अन्य पहचान संख्या दिखाई दे रही है, तो उसे भी नोट कर सकते हैं
  • बैंक कर्मी ये जानकारी मांगे तो सिर्फ उसे ही ये जानकारी शेयर करें, किसी और को नहीं

4 of 5
ATM में कार्ड फंसे तो क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
कार्ड को ब्लॉक करवाया जा सकता है
  • अगर एटीएम में कार्ड फंस गया है, तो अपने बैंक को इसकी जानकारी देना जरूरी है
  • बैंक से कार्ड को ब्लॉक कराने के विकल्प के बारे में पूछें
  • अगर आपको लगता है कि कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कराना ज्यादा सुरक्षित है
  • आप इंटरनेट बैंकिंग या बैंक की आधिकारिक मोबाइल एप से भी कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं, कई बैंक ये सुविधा देते हैं
  • एटीएम की जानकारी संभालकर रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ATM में कार्ड फंसे तो क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : AI Generated
एटीएम में कार्ड फंसने पर क्या न करें?
  • किसी अनजान व्यक्ति से मदद लेने से बचें
  • खासकर अगर कोई व्यक्ति आपको कार्ड निकालने के लिए अपना पिन नंबर डालने या किसी दूसरे तरीके से मदद करने को कहे, तो ऐसा बिल्कुल न करें
  • ध्यान रहे अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी अनजान शख्स को न बताएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें