ATM Card Free Insurance: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के पास एटीएम कार्ड है। डेबिट कार्ड आने के बाद देश कैशलेस इकोनॉमी की ओर अग्रसर हुआ है। डेबिट कार्ड ने हमारी कैश के ऊपर निर्भरता कम की है। आज के समय हम विभिन्न ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को डेबिट कार्ड के जरिए अंजाम दे रहे हैं। वहीं क्या आपको पता है कि आपके एटीएम कार्ड पर पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इंश्योरेंस की सुविधा मिलती है। एटीएम कार्ड पर मिलने वाली इस सुविधा के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। एटीएम कार्ड के जरिए हम शॉपिंग, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और कैश निकासी के अलावा पांच लाख रुपये के मुफ्त इंश्योरेंस की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। गौरतलब बात है कि जानकारी न होने के कारण लोग एटीएम पर मिलने वाले इस इंश्योरेंस कवर को क्लेम नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -