फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension Yojana: मात्र 210 रुपये महीने के निवेश पर मिलेगी 60 हजार रुपये की सालाना पेंशन, जानें इस खास योजना के बारे में

Tue, 21 Dec 2021 04:08 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PIXABAY
हर व्यक्ति अपने बुढ़ापे में आराम की जिंदगी बिताना चाहता है। ऐसे में हर कोई पहले से ही अपने बुढ़ापे के लिए तैयारी शुरू कर देता है। अगर आप भी अपने रिटायरमेंट के बाद एक सिक्योर लाइफ की चाहत रखते हैं, तो आपको इसके लिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप सरकार की अटल पेंशन योजना में पैसा लगा सकते हैं। दरअसल, इस योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी। अटल पेंशन योजना असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई थी, लेकिन अब 18 से 40 वर्ष का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकता है। जिन लोगों के पास बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस में खाता है, वे आसानी से इस योजना में निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत जमाकर्ताओं को 60 साल के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाता है। अगर आप भी इसमें निवेश करना चाहते हैं लेकिन आप इसका पूरा प्रोसेस नहीं जानते, तो बिल्कुल न घबराएं। आज हम आपको इसका पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं। जिससे आप अपना बुढ़पा आराम से व्यतीत कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
क्या है अटल पेंशन स्कीम 

अटल पेंशन योजना एक सरकारी योजना है। इस योजना में किया गया निवेश आपकी उम्र पर निर्भर करता है। इसमें आपको कम से कम 1,000 रुपये, और अधिकतम 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिल सकती है। इस सुरक्षित निवेश में रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास आधार नंबर, एक सेविंग्स अकाउंट और मोबाइल नंबर होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
क्या हैं इसके फायदे

अटल पेंशन योजना के तहत 18 से 40 साल के लोग अपना नॉमिनेशन करा सकते हैं। जिसके लिए आवेदक के पास डाकघर या बैंक में सेविंग अकाउंट होना अनिवार्य है। 

4 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
इस योजना में आप जितनी जल्दी निवेश शुरू कर देंगे आपको उतना ही अधिक फायदा होगा। यदि आप 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ते हैं, तो 60 साल की उम्र में आपको हर माह 5 हजार रुपये पेंशन के लिए केवल 210 रुपये जमा करने होंगे। वहीं 1000 रुपये की मासिक पेंशन पाने के लिए आपको 42 रुपये,  2000 रुपये मासिक पेंशन पाने के लिए 84 रुपये, 3000 रुपये पाने के लिए 126 रुपये और 4000 रुपये की पेंशन के लिए 168 रुपये प्रति माह जमा करने होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
मृत्यु होने पर प्रावधान

इस योजना में निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक के टैक्स बेनिफिट की भी सुविधा है। वहीं यदि 60 साल से पहले ही निवेशक की मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पत्नी/पति इस योजना में निवेश जारी रख सकते हैं। इसके अलावा पत्नी/पति एकमुश्त रकम का दावा भी कर सकते हैं। अगर पत्नी की भी मौत हो जाती है, तो उनके नॉमिनी को एकमुश्त रकम दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें