फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension: ये हैं वे लोग जिन्हें नहीं मिलती 5000 रुपये की पेंशन, चेक करें कहीं आप तो नहीं इस लिस्ट में

Tue, 24 Feb 2026 06:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Ka Labh Kise Nahi Milta: अटल पेंशन योजना वो योजना है जिसके तहत आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है, लेकिन क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। किसी योजना में मुफ्त इलाज का लाभ, तो किसी योजना में घर बनाने के लिए मदद, जबकि किसी योजना में तो सीधे तौर पर आर्थिक मदद तक दी जाती है जिसे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसके तहत लाभार्थियों को पेंशन देने का प्रावधान है। दरअसल, ये योजना एक निवेश योजन है। जहां पर पहले प्रीमियम भरना होता है और फिर आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त होती है। पर क्या इस योजना से हर कोई जुड़ सकता है या फिर कोई पात्रता सूची है? तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता सूची के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें निवेश?
  • अटल पेंशन योजना में पेंशन प्लान और उम्र के हिसाब से प्रीमिमय आता है
  • इस योजना में आपको 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने प्राप्त होती है
  • अगर किसी की उम्र 18 साल है तो उसे हर महीने 210 रुपये प्रीमियम देने पर 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त होती है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह अगर किसी की उम्र 30 साल है तो वो हर महीने 577 रुपये निवेश करके 5000 रुपये की पेंशन 60 साल बाद प्राप्त कर सकता है
  • इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
  • फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको पेंशन का लाभ हर महीने मिलता है

4 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन और कौन नहीं?
  • अगर आप भारत के नागरिक हैं, तो आप पात्र हैं
  • आप अगर करदाता नहीं हैं, तो भी आप पात्र हैं
  • आवेदनकर्ता की उम्र 18-40 साल के बीच होना अनिवार्य है
  • आवेदन के लिए बैंक खाता होना भी अनिवार्य है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में कैसे करें आवेदन?
  • आवेदन के लिए सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाएं
  • यहां पर जाकर बैंक अधिकारी से मिले और उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है
  • फिर पहले आपकी केवाईसी की जाती है
  • इसके बाद आपको पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
  • फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है और आपका नाम योजना में जोड़ दिया जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें