फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: हर महीने 210 रुपये देकर मिल सकती है 5000 रुपये की पेंशन, जानें इस सरकारी स्कीम के बारे में

Fri, 27 Mar 2026 05:02 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है जो कि एक पेंशन योजना है। इस योजना में पहले छोटा-छोटा निवेश करके आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
Atal Pension Yojana Benefits List In Hindi: जहां एक तरफ कई लोग ऐसे हैं जो आज में ही जीते हैं यानी अपनी आज की कमाई को आज में ही खर्च कर देते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपने आने वाले कल की चिंता भी सताती है। इसलिए लोग बचत करते हैं।

पर इस बात में भी कोई दो राय नहीं कि हर किसी के पास बचत के लायक पैसे हों, लेकिन अगर आप चाहें तो आप हर महीने छोटा-छोटा निवेश करके अपने लिए बुढ़ापे में पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं। जी हां और ये हो सकता है अटल पेंशन योजना से जिसमें आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। पर ये जरूर चेक कर लें कि क्या आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
क्या है अटल पेंशन योजना?
  • अटल पेंशन योजना का उद्धेश्य लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक मदद करना है
  • इसके लिए आपको पहले कम से कम 20 साल तक हर महीने छोटा-छोटा निवेश करना होता है
  • जैसे, 18 साल के व्यक्ति को 210 रुपये हर महीने (कम से कम 20 साल) भरने पर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलती है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह 30 साल की उम्र के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये निवेश करने पर 5000 रुपये की पेंशन का लाभ हर महीने मिलता है
  • इस योजना में पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
  • इस योजना में आप आवेदन अपने बैंक की ब्रांच में जाकर करवा सकते हैं

4 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग हैं अटल पेंशन योजना के लिए पात्र?
  • जो लोग भारत के नागरिक हैं
  • जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है
  • जो लोग टैक्स भरते हैं यानी करदाता की श्रेणी में हैं
  • जिन लोगों का बैंक खाता है

नोट:- अगर आप इस ऊपर दी गई सूची में हैं, तो आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
कैसे जुड़ें अटल पेंशन योजना से?
  • पहल अपने बैंक की ब्रांच में जाएं
  • यहां पर पहले आपकी केवाईसी होती है
  • फिर योजना और प्रीमियम आदि की जानकारी आपको दी जाती है
  • इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • फिर आपका आवेदन पूरा हो जाता है और आपको स्लिप दी जाती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें