फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है और किसे हर महीने मिलते हैं 5000 रुपये? यहां जानें

Wed, 09 Sep 2026 06:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अटल पेंशन योजना से जुड़े लोग पेंशन विकल्प के आधार पर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की न्यूनतम गारंटीड पेंशन का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन नहीं जुड़ सकता? - फोटो : Amar Ujala AI
अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसका उद्देश्य लोगों को रिटायरमेंट के बाद नियमित पेंशन की सुविधा देना है।

इस योजना में व्यक्ति अपनी उम्र के हिसाब से और पेंशनल प्लान के हिसाब से हर महीने प्रीमियम भरता है और 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद चुने गए पेंशन विकल्प के अनुसार पेंशन प्राप्त करता है। चलिए जानते हैं इस योजना के लिए कौन पात्र है और किसे हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन नहीं जुड़ सकता? - फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिलती है?
  • योजना में न्यूनतम गारंटीड पेंशन के विकल्प हैं
  • इसमें 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और 5000 रुपये प्रति माह के पेंशन के विकल्प हैं
  • आप अपने हिसाब से कोई भी पेंशन प्लान चुन सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन नहीं जुड़ सकता? - फोटो : Adobe Stock
कौन ले सकता है अटल पेंशन योजना का लाभ?
  • अटल पेंशन योजना में शामिल होने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
  • इसके अलावा उसके पास बैंक या पोस्ट ऑफिस में सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है
  • योजना में सिर्फ भारतीय नागरिक शामिल हो सकते हैं

4 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन नहीं जुड़ सकता? - फोटो : Adobe Stock
कौन नहीं जुड़ सकता इस अटल पेंशन योजना से?
  • 1 अक्तूबर 2022 से इनकम टैक्स देने वाले व्यक्ति अटल पेंशन योजना में नया खाता खोलने के लिए पात्र नहीं हैं
  • हालांकि, जो व्यक्ति इस तारीख से पहले अटल पेंशन योजना से जुड़ चुके थे और बाद में इनकम टैक्सपेयर बने, उनके लिए अलग नियम लागू होते हैं
  • इसलिए योजना से जुड़े पुराने लाभार्थी को केवल टैक्सपेयर बनने के आधार पर योजना से बाहर मान लेना सही नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन नहीं जुड़ सकता? - फोटो : Adobe Stock
कितना निवेश करना होता है?
  • अटल पेंशन योजना में आप जो पेंशन प्लान चुनते हैं उसके हिसाब से और आपकी उम्र क्या है उस हिसाब से हर महीने का प्रीमियम जाता है
  • जैसे- 18 साल के किसी व्यक्ति ने 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुना है, तो उसका हर महीने का प्रीमियम 210 रुपये होगा
  • जबकि, इसी पेंशन प्लान के लिए 30 साल के व्यक्ति को हर महीने 577 रुपये देने होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें