फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापे में नहीं रहेगी पेंशन की टेंशन: अटल पेंशन योजना में कैसे करें आवेदन और कौन है पात्र? यहां करें चेक

Sat, 20 Dec 2025 02:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Mein Apply Kaise Karein: अगर आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो इसके लिए आपका पात्र होना जरूरी है, क्योंकि सिर्फ पात्र लोग ही योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana Registration Process In Hindi: भारत सरकार अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग जरूरतमंद लोगों को कई अलग-अलग तरह के लाभ देती है। जैसे, किसी योजना के तहत सब्सिडी दी जाती है तो किसी योजना के जरिए किसी तरह की मदद या सामान दिया जाता है। ऐसी ही कई योजनाएं हैं जिनमें सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक खाते में आर्थिक लाभ दिया जाता है।

जैसे, एक योजना है जिसके तहत केंद्र सरकार लाभार्थियों को 60 साल के बाद 5000 रुपये तक की पेंशन देने का काम करती है। दरअसल, ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले लाभार्थी को अपनी उम्र के हिसाब से एक नॉर्मल प्रीमियम देना होता है जिसके बाद आपको पेंशन का लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में, जानेंगे आप इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं और साथ ही ये भी आप जान सकते हैं कि इस योजना के लिए कौन पात्र है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में आवेदन करने का तरीका:-

स्टेप 1
  • आपको अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपको सबसे पहले बैंक जाना होता है
  • जिस बैंक में जाएं उसमें आपका बैंक खाना होना चाहिए
  • बैंक जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताए कि आपको अटल पेंशन योजना में आवेदन करना है
विज्ञापन

3 of 5
अटल योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद बैंक अधिकारी आपकी जानकारी लेकर आपकी केवाईसी करवाते हैं
  • फिर केवाईसी के फॉर्म में साइन लेते हैं
  • इसके बाद आपको पेंशन प्लान और प्रीमियम की जानकारी दी जाती है
  • फिर आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है और आपको रसीद दे दी जाती है

4 of 5
अटल योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
योजना के लिए कौन पात्र है?
  • अगर आपको अटल पेंशन योजना में आवेदन करना है तो जान लीजिए कि इसकी कुछ पात्रताएं हैं जिन्हें पूरा करना अनिवार्य है। जैसे, सिर्फ भारत के नागरिक ही योजना से जुड़ सकते हैं, आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 40 साल के बीच होना अनिवार्य है, बैंक खाता होना अनिवार्य है। वहीं, जो लोग टैक्स भरने के दायरे में आते हैं वे इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल योजना का लाभ किसे मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
किस हिसाब से होता है निवेश?
  • अटल पेंशन योजना में आपको निवेश करना है तो जान लें कि इस योजना में उम्र के हिसाब से प्रीमियम दिया जाता है और फिर 60 साल के बाद आपको हर महीने 1-5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती है। योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है, तभी जाकर आप पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। अगर 18 साल की उम्र का व्यक्ति हर महीने 210 रुपये निवेश करता है तो उसे 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें