फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात बचत की: हर महीने चाहिए 5000 रुपये पेंशन? तो ऐसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन

Wed, 26 Aug 2026 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के तहत आपको हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिल सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Amar Ujala AI
Atal Pension Yojana Registration Process: लोग जो भी कमाते हैं उसे अपन आज की जरूरतों पर खर्च करते हैं, लेकिन एक तबका ऐसा भी है जो भविष्य के लिए बचत भी करता है। ताकि आर्थिक दिक्कतें न हो।

इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिले, तो इसके लिए आप अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और इस योजना में आवेदन करने के तरीके के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना का पेंशन प्लान और निवेश का तरीका क्या है?
  • अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है
  • ये एक निवेश योजना है जिसमें पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
  • फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना में पेंशन प्लान और योजना के हिसाब से हर महीने निवेश करना होता है
  • जैसे- 18 साल का व्यक्ति अगर 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है
  • ऐसे ही 30 साल का व्यक्ति अगर 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे हर महीने 577 रुपये प्रीमियम देना होता है

4 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में कैसे करें आवेदन? 

पहला स्टेप
  • अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक जाना है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • फिर वे आपको योजना के बारे में अधिक जानकारी देते हैं
  • इसके बाद आप पेंशन प्लान चुनते हैं और आपकी केवाईसी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • केवाईसी के बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसकी आपको स्लिप दी जाती है
  • अब हर महीने योजना का प्रीमियम आपके बैंक खाते से कट जाता है

नोट:- जो लोग भारत के नागरिक हैं, जिन लोगों की उम्र 18-40 साल है, जो करदाता नहीं हैं और जिनके पास एक्टिव बैंक खाता है वे लोग ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें