फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension Yojana: 210 रुपये से शुरू करें बचत, 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पाएं 5000 रुपये पेंशन

Sat, 22 Aug 2026 04:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Mein Kaun Apply Kar Sakte Hai: अटल पेंशन योजना में आप हर महीने 210 रुपये निवेश करके 60 साल की उम्र के बाद 5000 रुपये मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। पर इसके लिए आपको इस योजना के नियमों के बारे में जानना होगा।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana Pension Plan: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग जितना खर्च अपनी आज की जरूरतों पर करते हैं, उतनी ही बचत अपने आने वाले कल के लिए करते हैं।

हालांकि, कई लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि वे कहां और कैसे निवेश करें ताकि उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक रूप से दिक्कतें न हो। ऐसे में आप अटल पेंशन योजना में जुड़ सकते हैं। आप यहां इस योजना के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है अटल पेंशन योजना में आवेदन?
  • इस योजना में वे आवेदन कर सकते हैं, जो भारत के नागरिक हैं
  • जिनकी उम्र 18-40 साल के बीच है
  • जो लोग करदाता नहीं हैं
  • जिन लोगों के पास एक्टिव बैंक खाता है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिलती है?
  • इस योजना में  आपको 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है
  • ये पेंशन 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने मिलती है
  • आप जो पेंशन प्लान चुनते हैं, वो पेंशन आपको 60 साल की उम्र के बाद मिलती है

4 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है निवेश का प्लान?
  • इस योजना में आपको उम्र के हिसाब से और पेंशन प्लान के हिसाब से प्रीमियम भरना होता है
  • जैसे- अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आपको हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • ठीक इसी तरह अगर किसी व्यक्ति की उम्र 30 साल है और उसने 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुना है
  • तो आपका हर महीने का प्रीमियम 577 रुपये होगा

नोट:- आपको इस योजना में पेंशन का लाभ लेने के लिए हर महीने कम से कम 20 साल का निवेश करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें