फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अटल पेंशन योजना में कितने पैसे निवेश करने पर कितनी पेंशन मिलती है? आवेदन से पहले यहां जानें

Tue, 11 Aug 2026 03:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना से अगर आपको भी जुड़ना है तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको इस योजना में जुड़ने के लिए कितना प्रीमियम देना होता है।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
Atal Pension Yojana Pension Plan: केंद्र सरकार राज्य सरकारों की तरह ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसी में से एक योजना है अटल पेंशन योजना।

मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको इस योजना में हर महीने कितना निवेश करने पर कितनी पेंशन मिल सकती है? चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितना प्रीमियम देना होता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है अटल पेंशन योजना?
  • इस योजना में आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000-5000 रुपये पेंशन मिलती है
  • इस योजना में आपको अपनी उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से हर महीने प्रीमियम देना होता है
  • इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितना प्रीमियम देना होता है? - फोटो : Adobe Stock
कितने निवेश पर कितनी पेंशन मिलती है?
  • अटल पेंशन योजना में आपको अपनी उम्र के हिसाब से और जो आप पेंशन प्लान 60 साल की उम्र के बाद हर महीने चाहते हैं, उस हिसाब से प्रीमियम देना होता है
  • जैसे- अगर आप 5000 रुपये की पेंशन हर महीने चाहते हैं और आपकी उम्र 18 साल है
  • तो आपको हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होता है

4 of 5
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितना प्रीमियम देना होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी तरह अगर आपकी उम्र 31 साल है और आप 5000 रुपये वाली पेंशन हर महीने चाहते हैं
  • तो आपको हर महीने 577 रुपये प्रीमियम देना होता है
  • इस योजना का हर महीने का प्रीमियम आपके बैंक अकाउंट से कट जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितना प्रीमियम देना होता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है योजना में आवेदन?
  • जो लोग भारत के नागरिक हैं
  • जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच है
  • जो लोग टैक्स नहीं भरते हैं यानी करदाता नहीं हैं
  • जो लोग भारत के नागरिक हैं

नोट:- आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें