फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: अटल पेंशन योजना से जुड़कर कैसे हर महीने ले सकते हैं लाभ? यहां जानें आवेदन का तरीका

Mon, 10 Mar 2025 08:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार की कई योजनाएं हैं जिनमें से एक योजना है अटल पेंशन योजना। अगर आप भी हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां से जुड़कर ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना का क्या लाभ है? - फोटो : Adobe Stock
Atal Pension Yojana Benefits: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसके पास इतना पैसा जरूर हो जिससे वो अपने आज के खर्चों को पूरा करने के अलावा अपने आने वाले कल के लिए भी बचत कर सके। इसके लिए लोग अलग-अलग सरकारी योजनाओं में या किसी गैर-सरकारी योजनाओं में निवेश करते हैं आदि।

इसी क्रम में अगर आप 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आप केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। इसमें आपको पहले निवेश करना होता है और फिर आपको हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये महीने तक की पेंशन मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं आप इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना का क्या लाभ है? - फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन?
  • अगर आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है तो आप आवेदन कर सकते हैं। आपको इसमें हर महीने एक निश्चित प्रीमियम (जो आपके बैंक खाते से कट जाता है) जमा करना होता है। इसके बाद 60 साल की उम्र के बाद आपको पेंशन का लाभ प्राप्त होता है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना का क्या लाभ है? - फोटो : Adobe Stock
निवेश का गणित समझ लें
  • इस योजना के अंतर्गत आपको हर महीने 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। ऐसे में अगर आप 5 हजार रुपये महीने की पेंशन वाला प्लान 18 वर्ष की आयु में चुनते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं जिसके बाद 60 साल की उम्र के बाद आपको 5 हजार रुपये की पेंशन मिलती है।

4 of 5
अटल पेंशन योजना का क्या लाभ है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से:-

पहला स्टेप
  • अगर आप भी अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक में जाना है
  • बैंक जाकर आपको यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलना होता है
  • फिर आपको उन्हें बताना है कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना का क्या लाभ है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • ऐस में आपका आवेदन किया जाता है जिसके लिए आपसे जानकारी ली जाती है
  • जैसे, नाम, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाते की जानकारी आदि
  • फिर आपको प्लान चुनना होता है जैसे, 1 हजार रुपये, 2, 3 या 5 हजार रुपये की पेंशन में से कोई
  • फिर आपका आवेदन हो जाता है और हर महीने आपके बैंक खाते से प्रीमियम के पैसे कट जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें