फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension Yojana: जानें कैसे हर महीने उठा सकते हैं पांच हजार रुपये का लाभ, ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से

Thu, 26 Jan 2023 05:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock
Atal Pension Yojana: लगभग हर कोई चाहता है कि उसको भविष्य में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो और वो आर्थिक रूप से मजबूत हो। इसके लिए लोग कई तरह से प्लानिंग करते हैं। कोई आज के खर्चों को कम करके बचत करता है, तो कोई अपनी कमाई को बढ़ाकर। वहीं, कई लोग पैसे को बैंक खाते में रखते हैं, तो कई लोग ऐसे भी हैं जो अलग-अलग योजनाओं में निवेश करते हैं, ताकि उन्हें भविष्य में बेहतर रिटर्न मिल सके। ऐसे में अगर आप भी किसी ऐसी योजना में निवेश करना चाहते हैं, जहां रिटर्न तो बेहतर हो ही। साथ ही सुरक्षा भी मिल सके। तो ऐसे में आपके लिए अटल पेंशन योजना सही हो सकती है। तो चलिए योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock
पहले योजना को समझिए
  • इस अटल पेंशन योजना का उद्देश्य लोगों की आर्थिक मदद करना है, जिसमें पहले निवेश करना होता है और फिर 60 साल बाद आपको पेंशन के रूप में पैसे मिलते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप हर महीने सिर्फ 210 रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको 60 साल की उम्र के बाद सालाना 60 हजार रुपये तक की पेंशन मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : iStock
पात्रता जान लें
  • सिर्फ भारत का नागरिक ही आवेदन कर सकता है
  • उम्र 18 से 40 साल के बीच हो
  • आधार कार्ड से लिंक एक बैंक खाता हो
  • एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी चाहिए आदि।

4 of 6
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : iStock
मिलते हैं ये लाभ:-
  • हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन
  • इनकम टैक्स में छूट
  • साथ ही भारत सरकार द्वारा गरीबों की अन्य मदद भी की जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : Istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर जाएं
  • यहां एपीवाई एप्लीकेशन वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • फिर आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करें
  • अब मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अटल पेंशन योजना के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद बैंक खाते की जानकारी भरें
  • फिर आपको अपना बैंक खाता वेरिफाई करवाना है
  • खाता सक्रिय होते ही आपको प्रीमियम और नॉमिनी की जानकारी देनी है
  • अब ई-साइन करें और इसका वेरिफिकेशन होगा
  • ऐसा करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें