फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: अगर आपको भी चाहिए हर महीने 5 हजार रुपये तक पेंशन, तो आज ही कर सकते हैं इस योजना में निवेश

Sun, 04 Aug 2024 09:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Scheme Details: अपने भविष्य के लिए बचत करना बेहद सही है क्योंकि कब कैसा समय आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। खासतौर पर जब आपकी उम्र 60 साल हो जाती है। दरअसल, ये ऐसा समय होता है जब व्यक्ति अपने काम से रिटायर हो जाता है। ऐसे में अगर उसके पास कोई पेंशन का जरिया नहीं है तो आपको आर्थिक रूप से दिक्कत आ सकती है। इसलिए अगर आप चाहें तो अपनी पेंशन की व्यवस्था अभी से कर सकते हैं और वो भी अटल पेंशन योजना के जरिए। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इसका लाभ भारतीय नगारिक ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये योजना क्या है और इसके अंतर्गत आपको हर महीने कितने रूपये तक की पेंशन मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में..
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : istock
पहले योजना को जान लीजिए
  • जहां भारत सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है तो उसी में से एक योजना है अटल पेंशन योजना। इस योजना के अंतर्गत आपको पहले 60 साल तक इसमें निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर माह निवेश के हिसाब से पेंशन मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : istock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
  • बात अगर उन लोगों की करें जो इस योजना में निवेश कर सकते हैं तो जो लोग भारत के नागरिक हैं वे अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं
  • जिनके पास अपना बैंक खाता है
  • आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 40 साल के बीच होना जरूरी है।

4 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : Istock
निवेश और लाभ
  • आप इस योजना में 18 साल की उम्र से निवेश कर सकते हैं। अगर आप 18 साल की उम्र में हर महीने 210 रुपये निवेश करते हैं तो आपको 60 साल के बाद हर महीने पांच हजार रुपये की पेंशन मिल सकती है। वहीं, आप अलग-अलग उम्र के हिसाब से अलग-अलग निवेश करके अलग-अलग लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : istock
आवेदन कैसे करें?
  • अगर आप भी अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाना है
  • वहां संबंधित अधिकारी से आपको मिलना होता है और उन्हें बताना होता है कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है
  • इसके बाद बैंक अधिकारी आपका फॉर्म भरकर आपका आवेदन करते हैं
  • फिर आपको प्रीमियम चुनना होता है और इसके बाद आपको स्लिप दे दी जाती है और आपका आवेदन हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें