Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में नियमित आमदनी बनी रहे, इसके लिए समय रहते बचत करना जरूरी होता है। नौकरी करने वाले लोगों के पास रिटायरमेंट के लिए कई विकल्प होते हैं, लेकिन असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए भविष्य की आर्थिक सुरक्षा एक बड़ी चुनौती हो सकती है।
ऐसे लोगों को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार अटल पेंशन योजना चलाती है। इस योजना के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की गारंटीड न्यूनतम पेंशन मिलती है। ऐसे में आप यहां अटल पेंशन योजना के बारे में जान सकते हैं। चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना और इसके पेंशन प्लान के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...