फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात बचत की: हर महीने कितने रुपये जमा करने पर मिलेगी 5000 रुपये तक की पेंशन? जानें अटल पेंशन योजना के बारे में

Wed, 16 Sep 2026 01:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में 60 साल की उम्र के बाद 1000 रुपये से 5000 रुपये तक की न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन का विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितने पैसे भरने होते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Atal Pension Yojana Pension Plan: अगर आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक तय रकम पेंशन के तौर पर पाना चाहते हैं, तो अटल पेंशन योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

दरअसल, ये केंद्र सरकार की गारंटीड पेंशन योजना है, जिसे पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण यानी PFRDA संचालित करता है। ऐसे में अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको हर महीने कितने पैसे जमा करने पर 5000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितने पैसे भरने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिल सकती है हर महीने?
  • इस योजना में 60 साल की उम्र के बाद 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपये की न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन का विकल्प मिलता है
  • आप जो पेंशन प्लान चुनते हैं वो ही आपको बाद में मिलता है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितने पैसे भरने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
5000 रुपये पेंशन के लिए हर महीने कितने पैसे जमा करने होते हैं?
  • अगर आप अटल पेंशन योजना में 5000 रुपये का पेंशन प्लान चुनते हैं या कोई और भी पेंशन प्लान चुनते हैं
  • तो जान लें इसका प्रीमियम हर किसी के लिए अलग-अलग होता है
  • ये प्रीमियम दो बातों पर निर्भर करता है, पहला आपकी उम्र कितनी है और आपने कौन सी मासिक पेंशन प्लान चुना है

4 of 5
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितने पैसे भरने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
इसे ऐसे समझिए:-
  • अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ता है और 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है
  • तो उसे 210 रुपये हर महीने प्रीमियम देना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में हर महीने कितने पैसे भरने होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जबकि, इसी पेंशन के लिए 20 साल की उम्र के व्यक्ति को 248 रुपये प्रति महीने प्रीमियम देना होता है
  • इसी तरह 25 साल की उम्र में 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान को चुनने पर आपका मासिक प्रीमिमय 376 रुपये होता है
  • 30 साल की उम्र में आवेदन करते समय अगर 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुनते हैं, तो आपका हर महीने का प्रीमियम 577 रुपये महीना होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें