Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: हमारे देश में मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को और अलग-अलग तरह के लाभ देने का काम किया जा रहा है। जैसे, किसी योजना में तो सरकार द्वारा सीधे तौर पर आर्थिक मदद की जाती है। जबकि, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए सब्सिडी या अन्य तरह की मदद दी जाती है। इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना।
दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद आपको पेंशन देने का प्रावधान है। इस योजना में पहले आपको निवेश करना होता है, जो बेहद कम होता है। इसके बाद आपको पेंशन का लाभ मिलता है, लेकिन क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं? इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग अटल पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं और कौन लोग नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...