फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: बड़े कमाल की है ये सरकारी योजना, पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन

Tue, 24 Jun 2025 08:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Mein Kiase Apply Karein: अगर आप भी पति-पत्नी हैं और चाहते हैं कि आपको हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन मिले, तो आपको अटल पेंशन योजना में आवेदन करना होता है।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe stock
Atal Pension Yojana Benefits In Hindi: आज की इस भागती-दौड़ती जिंदगी में लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारा पैसा हो, लेकिन ऐसा होना मुश्किल है। इसलिए लोग अपनी कमाई में से आज के खर्चों को पूरा करने के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं ताकि, उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कत न हो।

इसके लिए कई तरह की पेंशन योजनाएं भी हैं जिनमें लोग निवेश करते हैं। ठीक ऐसे ही भारत सरकार भी एक पेंशन योजना चलाती है जिसका नाम अटल पेंशन योजना है। अगर आप पति-पत्नी हैं तो आप इस पेंशन योजना से हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है अटल पेंशन योजना?
  • अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत लोगों को 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन देने का प्रावधान है। इस योजना में आपको पहले निवेश करना होता है और फिर आपको 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 1 से 5 हजार रुपये (जो प्लान चुनते हो) तक की पेंशन मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
निवेश का तरीका क्या है?
  • 18 वर्ष की उम्र में आपको हर महीने इस योजना में 210 रुपये निवेश करने होते हैं। कम से कम 20 साल इसमें निवेश करना होता है और प्रीमियम के पैसे आपके बैंक खाते से ही कट जाते हैं। इसमें आपको बैंक में जाकर आवेदन करना होता है। जान लें जो भारत का नागरिक है और जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, सिर्फ वो ही इस योजना से जुड़ सकता है।

4 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे मिलेगी पति-पत्नी को 10 हजार रुपये पेंशन?
  • जब आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करते हैं तो आपको प्लान चुनना होता है यानी आपको बताना होता है कि आपको हर महीने कितनी पेंशन वाला प्लान चाहिए। इसमें 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये महीने की पेंशन वाला प्लान होता है। ऐसे में अगर पति-पत्नी अलग-अलग योजना से जुड़ते हैं और 5-5 हजर रुपये पेंशन वाला प्लान चुनते हैं, तो उन्हें हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़े योजना से:-
  • आपको अगर अटल पेंशन योजना से जुडना है तो आपको पहले बैंक जाना है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी ई-केवाईसी करेंगे
  • इसके बाद आपसे प्लान चुनने को कहा जाएगा और फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • फिर आपको एक रसीद दी जाती है जिसे संभालकर रखें
  • अब आपके बैंक खाते से हर महीने प्रीमियम कटने लगता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें